गोलमाल 5: सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल’ का पांचवा भाग हमें अगले साल दिखने को मिलेगा। बहुत ही जल्द रोहित शेट्टी इस फ़िल्म पर काम करना शुरू करेंगे-
गोलमाल के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फ़िल्म ‘गोलमाल अगेन’ के सुपरहिट होने के बाद रोहित शेट्टी बहुत ही जल्द इस फ़िल्म के पांचवे भाग पर काम करना शुरू करेंगे। गोलमाल बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक है।
फिलहाल, रोहित शेट्टी अपने आने वाले फ़िल्म ‘सूर्यवंशी’ के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त है। इस फ़िल्म में हमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य रोल में दिखने मिलेंगे। यह फ़िल्म 24 मार्च 2020 को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।
अगर सूत्रों की माने तो, रोहित शेट्टी अभी एक्शन फिल्मों से थोड़ा दूर रहना चाहते है। इसलिए वह ‘गोलमाल 5’ पर काम शुरू करना चाहते है। गोलमाल 5 के बाद वह सिंघम 3 और अन्य एक्शन फिल्मों पर काम शुरू करेंगे। गोलमाल 5 के लिए स्क्रिप्ट तय हो चुका है अब रोहित शेट्टी इसी साल इस फ़िल्म पर काम शुरू कर देंगे।
तो दोस्तों, क्या आप इस फ़िल्म के लिए उत्साहित है? आप अपनी राय हमे कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते है।
No Comments, Be The First!