बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने फ़िल्म की प्रमोशन करते हुए यह बात स्वीकार किया है कि, जब वह स्कूल में थे तब वह श्रद्धा कपूर को पसंद करते थे। तब वह अपने दिल की बात उन्हें नही बता पाते थे। उन्होंने बताया कि वह हिम्मत नही जुटा पाते थे।
फ़िल्म ‘बागी 3’ के प्रमोशन के दौरान टाइगर श्रॉफ ने सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, ‘वह श्रद्धा कपूर को अपने स्कूल के दिनों में पसंद करते थे’। हालांकि, श्रद्धा कपूर ने इस बात पर अनभिज्ञ होने का दावा किया और कहा कि, ‘मुझे इस बारे में पता भी नही था। अगर मुझे पता होता तो में कुछ कर सकती थी’।
जब टाइगर से पूछा गया कि उन्होंने श्रद्धा को अपने प्रति फिलिंग्स क्यों नही बताया। इस बात पर उन्होंने बताया कि, ‘मेरी बहुत फटती थी। में बस उसको देखा करता था। वह जब भी मेरे पास से जाती तो मैं बस देखा करता था।’ इसके बाद उन्होंने बताया कि उस समय में इसलिए नही बताया क्योंकि तब मैं बागी नही था। यह बात सुनकर श्रद्धा कपूर हँसने लगी।
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘बागी 3’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज़ हो चुके है। वह दोनों पहली बार फ़िल्म ‘बागी’ में एक साथ काम किये थे। इसके बाद वह फ़िल्म ‘बागी 3’ में एक साथ नज़र आएंगे। यह फ़िल्म के निर्देशक अहमद खान है और यह फ़िल्म 6 मार्च को रिलीज होगी।
No Comments, Be The First!