बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ‘इरफान खान’ ने न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी प्रसिद्धि पाई, 53 वर्ष की आयु में उनका निधन हो चुका है। एक- दो दिन पहले ही उनको मुम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hopsital) के ICU में भर्ती करवाया गया था।
आज इस मौके पर हम उनके टॉप- 5 बॉलीवुड फिल्मों पर चर्चा करेंगे। तो आइए हम उन 5 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में थोड़ा जानते है।
Top- 5 Bollywood Movies of Irrfan Khan-
इस सूची के पहले स्थान पर फ़िल्म ‘पान सिंह तोमर (Paan Singh Tomar)’ है। यह फ़िल्म एक भारतीय सैनिक की सच्ची कहानी पर आधारित है। भारतीय सेना में एक सैनिक, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय खेलों में Gold Medal जीता, लेकिन सिस्टम के खिलाफ वह एक विद्रोही बन गए और अपने सपने को पूरा नही कर पाए। इस फ़िल्म के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया है और यूटीवी मोशन पिक्चर्स द्वारा यह फ़िल्म निर्मित किया गया है। इस फ़िल्म में मुख्य रोल मव इरफान खान के साथ-साथ माही गिल, विपिन शर्मा और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी सहायक कलाकार के रूप में दिखे है।
यह फ़िल्म साल 2010 में रिलीज़ हुई थी और बॉक्स- ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
इस सूची के दूसरे स्थान पर फ़िल्म है। फ़िल्म ‘द लंचबॉक्स (The Lunchbox)’ की कहानी को रितेश बत्रा ने लिखा तथा निर्देशित किया है। इस फ़िल्म के मुख्य रोल में इरफान खान, निमरत कौर और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी नज़र आए है। यह फ़िल्म साल 29 सितम्बर 2013 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हई थी।
यह भी पढ़े- These are the 5 most underrated Indian Youtubers | Youtube
3• पीकू (Piku)-
इस सूची के तीसरे स्थान पर फ़िल्म ‘पीकू (Piku)’ है। यह फ़िल्म साल 2015 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म को सुजीत सरकार ने निर्देशित किया था। इस फ़िल्म में इरफान खान, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन मुख्य रोल में नज़र आए है। यह फ़िल्म पीकू बनर्जी (दीपिका पादुकोण), भाष्कर (अमिताभ बच्चन) और राणा चौधरी (इरफान खान) के इर्द- गिर्द घूमती है। यह फ़िल्म बॉक्स- ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
इस सूची के चौथे स्थान पर फ़िल्म ‘तलवार (Talvar)’ है। ‘गिल्टी (Guilty)’ के रूप में अंतराष्ट्रीय स्टार पर रिलीज हुई फ़िल्म ‘तलवार’, मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित और विशाल भरद्वाजद्वार लिखित साल 2015 की थ्रिलर ड्रामा फ़िल्म है। यह फ़िल्म साल 2008 के नोएडा डबल मर्डर केस पर आधारित हैं जिसमे एक किशोर लड़की और उसके परिवार का एक नौकर शामिल है। इस फ़िल्म में इरफान खान और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य रोल में नज़र आए है।
5• मक़बूल (Maqbool)-
इन सूची के पांचवे स्थान पर फ़िल्म ‘मक़बूल (Maqbool)’ है। यह फ़िल्म साल 2003 की भारतीय क्राइम ड्रामा फ़िल्म है। इस फ़िल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज है। इरफान खान के साथ-साथ पंकज कपूर, तब्बू और मसुमेह मखीजा इस फ़िल्म के मुख्य रोल में नज़र आये है।
इस फ़िल्म की कहानी शेक्सपियर की मशहूर किताब ‘मैकबेथ’ की घटनाओं पर आधरोत है। यह फ़िल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन विशाल भारद्वाज को इस फ़िल्म के लिए खूब सराहा था।
No Comments, Be The First!