Tanishk Bagchi को रीमिक्स का ‘बादशाह’ कहना गलत नही होगा क्योंकि वह सभी मूल गीतों जैसे- तू चीज़ बड़ी और आंख मारे को पूरी तरह अलग बनाने में सक्षम रहे है। लोग पुराने गानें को नई तरह से बनाने को रीमिक्स कहते है।
क्या आपको नही लगता कि वर्तमान समय में पुराने गानों को बहुत ही ज़्यादा मात्रा में रीमिक्स बनाया जा रहा है? ऐसे कई गानें है जिनको उन्होंने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। यहां हम आपको 5 ऐसे गानों के बारे में बताएंगे जिनको इन्होंने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।
यह भी पढ़े- Amazon Prime Video पर 5 सर्वश्रेष्ठ फिल्में जो आपको पुराने दिनों को याद दिला देगी

इस सूची के पहले स्थान पर गाना ‘मसकली 2.0 (Masakali 2.0)‘ है। फ़िल्म ‘दिल्ली-6’ में यह गाना पहली बार सुनने मिला था। लेकिन कुछ सालों बाद इस गाने को रीमिक्स करकर यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इस रीमिक्स गाने में हमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतरिया नज़र आये है। यूट्यूब पर इस गाने को अबतक 300k likes और 175k dislikes मिल चुके है। इस रीमिक्स गाने को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

इस सूची के दूसरे स्थान पर गाना ‘मेरे अँगने में (Mere Angne Me)’ है। फ़िल्म ‘लावारिस’ में इस गाने को पहली बार दिखाया गया था। इस गाने में हमे अमिताभ बच्चन नज़र आये थे। यह गाना सुपरहिट साबित हुए था। लेकिन 15 सालो के बाद इस गाने को रीमिक्स किया गया। इस रीमिक्स वाले गाने में हमे जैकलीन फेर्नांडेज़ और असीम रियाज़ नज़र आये है। इस सुपरहिट गाने को रीमिक्स करकर उन्होंने उस गाने को पूरा बर्बाद कर दिया।

मुझे पूरा यकीन है कि 90 के दशक के लोगो को यह गाना बेहद पसंद था। इस गाने को फाल्गुनी पाठक ने गाया था। लेकिन कुछ दिनों पहले इस सुपरहिट गाने को रीमेक किया गया और इस गाने को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया।
4• ओ साकी साकी (O Saki Saki)-
आश्चर्य इस बात का है कि इस गाने को क्या सोचकर रीमेक बनाया गया था। इस गाने को नोरा फतेही ने अपनी अदाओं से भी न बचा पाई।
5• द हम्मा सॉन्ग (The Humma Song)-
संगीत प्रेमियों के लिए, AR Rahman द्वारा किया गया हम्मा सॉन्ग किसी वरदान से बढ़कर नही था। मुझे याद है कि, जब इस गाने का रीमेक यूट्यूब पर अपलोड हुआ था तब इस गाने को बहुत ही ज़्यादा ट्रोल किया गया था। AR Rahman वाले हम्मा सॉन्ग को 6 National Awards मील थे।
No Comments, Be The First!